नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर 15 सालों से भक्ति-सेवा का अनोखा संगम, हाथ थामे खड़ी मिलती है इंसानियत

By: Jan Manas

On: Monday, August 4, 2025 9:32 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: सावन के पवित्र महीने में जब लाखों श्रद्धालु गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथधाम की ओर निकलते हैं, तब उनकी थकान मिटाने और सेवा भाव से स्वागत करने के लिए कटोरिया (बांका) में एक विशेष पहल बीते 15 वर्षों से लगातार जारी है. यह है नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर, जो समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा और सहयोगी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक संचालित हो रहा है.

यह शिविर वर्ष 2010 से बिना रुके, बिना थके लाखों कांवरियों को निःशुल्क विश्राम, जलपान, जूस, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, भक्ति संगीत और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करता आ रहा है. यहां न सिर्फ तन की थकान दूर होती है, बल्कि मन को भी भक्ति से गहराई मिलती है.

शिविर की सबसे खास बात यह है कि यह किसी जाति, धर्म या वर्ग से जुड़ा नहीं, बल्कि हर उस श्रद्धालु के लिए खुला है जो सेवा, सद्भाव और विश्वास में यकीन रखता है. आयोजकों का स्पष्ट कहना है कि यह शिविर केवल विश्राम स्थल नहीं, बल्कि भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेशवाहक है.

सैकड़ों स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं. हर श्रद्धालु का स्वागत मुस्कान और सम्मान के साथ किया जाता है. भक्ति जागरण की मधुर ध्वनियां रात को शिविर को एक दिव्य ऊर्जा से भर देती हैं. कांवरियों का कहना है कि यह शिविर उनके लिए एक आध्यात्मिक पड़ाव की तरह है, जहां उन्हें न सिर्फ सुविधा मिलती है, बल्कि भक्ति, अपनापन और समाज का सच्चा चेहरा भी देखने को मिलता है. सेवा, श्रद्धा और समर्पण का यह शिविर आज कांवड़ यात्रा की पहचान बन चुका है, जहां हर कदम पर इंसानियत हाथ थामे खड़ी मिलती है.

ये भी पढ़ें-

नालंदा में किसानों के बीच सब्सिडी पर बीज का वितरण, पहले आओ-पहले पाओ

हर-हर महादेव की गूंज से गूंज उठा नालंदा, सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment