नालंदा में किसानों के बीच सब्सिडी पर बीज का वितरण, पहले आओ-पहले पाओ

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 30, 2025 8:10 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा में किसानों के बीच सब्सिडी पर बीज का वितरण किया जा रहा है. खरीफ मौसम की तैयारी को लेकर अस्थावां प्रखंड कृषि कार्यालय की ओर से किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीजों का वितरण शुरू कर दिया गया है. वितरण प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर की जा रही है, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इन फसलों के बीज

प्रखंड में किसानों को अरहर, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, मडुआ और मक्का (मम्मा) के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अनुदानित दर पर बीज की दरें इस प्रकार तय की गई हैं.

अरहर– ₹33.80 प्रति किलो (उपलब्धता: 5400 किलो)

स्वीट कॉर्न – ₹723.60 प्रति किलो (7 किलो)

बेबी कॉर्न – ₹297 प्रति किलो (31 किलो)

मक्का (मम्मा) – ₹228 प्रति किलो (52 किलो)

मडुआ – ₹68 प्रति किलो (20 किलो)

उपज और आमदनी बढ़ाने की पहल

बीज वितरण कार्य जिला कृषि पदाधिकारी नितेश कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद रविदास की निगरानी में किया जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि सरकार की यह योजना किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराकर उनकी उपज और आमदनी दोनों बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है.

किसानों से की ये अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीज प्राप्त करें और समय पर बुआई कर अच्छी फसल लें. योजना के सफल क्रियान्वयन से क्षेत्र में खेती को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

नगर पंचायत की मनमानी वसूली पर बवाल, फुटपाथ विक्रेताओं ने जताया विरोध

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment