सांसद अभय कुशवाहा ने SIR को बताया वोट चोरी का बहाना, कहा- भाजपा का प्रकोष्ठ बन गया चुनाव आयोग

By: Jan Manas

On: Monday, August 25, 2025 9:21 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विजय कुमार

Jamui: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा अखिल भारतीय मौर्य शिक्षण सह शिक्षा मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत होने जमुई पहुंचे. जहां कार्यक्रम से पूर्व सर्किट हाउस में मीडिया कर्मी से मुखातिब हुए.

इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही SIR को लेकर चुनाव आयोग को भाजपा का प्रकोष्ठ बताया और अन्य सरकारी विभाग पर भी कई गंभीर आरोप लगाये है. उन्होंने वोटर पुनरीक्षण को वोट चोरी करने का साधन बताया. भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने के लिए और सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है.

2024 में जिस तरह वोट चोरी कर सरकार बनाई है उस तरह बिहार में चलने नहीं दिया जाएगा. वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से आज पूरे देश में फैलेगा की यह लोग लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग हैं. संविधान की हत्या करने वाले लोग हैं. यह सब आपसी भाईचारे को मिटाने का काम करने वाले लोग हैं. उसको निश्चित तौर पर बिहार ही नहीं पूरे देश की आवाम उसे जवाब देने का काम करेगी.

सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के बारे में उनके परिवार के बारे में एनडीए के लोग जिस प्रकार से मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन तेजस्वी यादव सब कुछ सुनने के बाद भी कभी अन्य पार्लियामेंट भाषा में जवाब नहीं दिया. इस बार सत्ता बदलेगी एनडीए की और महागठबंधन से तेजस्वी जी निश्चित तोर पर बिहार के आवाम और बिहार के मतदाता मालिकों उनके ऊपर भरोसा करेंगी और सेवा करने का मौका देगी.

जिस तरह की भी लड़ाई की आवश्यकता पड़ेगी संवैधानिक तरीके से हम इस लड़ाई को लड़ेंगे. साथ में राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, समाजसेवी पप्पू मंडल, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुजाता सिंह, राजद नेता रविंद्र कुमार मंडल एवं अशोक कुशवाहा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

ये भी पढ़ें-

पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह का दावा, वोटर अधिकार यात्रा से डर गई मोदी-नीतीश सरकार, बदलाव तय

वोटर अधिकार यात्रा: सिकंदरा पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने कहा– जनता का हक मारने नहीं देंगे

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment