- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नीतीश के मंत्री सुनील कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब कानून का राज, तब नरसंहार का दौर था. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के रहुई नगर पंचायत और बिहारशरीफ प्रखंड में 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

नरसंहार और प्रायोजित अपराध का दौरा था
शिलान्यास के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. सुनील ने सोशल मीडिया पर वायरल तेजस्वी यादव के गाने को लेकर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव 1990 और 2005 के बिहार की हकीकत को आज से तुलना करें तो उन्हें समझ आएगा कि उस दौर में नरसंहार और प्रायोजित अपराध आम बात थी, जबकि आज कानून का राज स्थापित है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है.

लालू ने अराजकता और गड्ढों का राज्य बनाया
मंत्री ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव चुनाव के समय केवल जातीय भावनाएं भड़काने की राजनीति करते हैं, जबकि उनके पास कोई विकास एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने बिहार को अराजकता, अंधकार और गड्ढों वाला राज्य बना दिया था. वहीं, आज की सरकार ने सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारी है, जहां पहले कुत्ते दिखाई देते थे, आज मरीजों की कतार लगी रहती है.
डॉ. सुनील ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है.
ये भी पढ़ें-
बिहार की राजनीति के हॉट केक चिराग पासवान, कहीं पर नजर कहीं पर निशाना, NDA में किसकी बढ़ा रहे परेशानी
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के सूत्र-मूत्र पर किया हमला, कहा- इनका बैकग्राउंड और संस्कार ही ऐसा है






