नालंदा में गूंजा गणपति बप्पा मोरया: बिहारशरीफ से लेकर प्रखंडों तक विराजे गणेश जी, हर पंडाल में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

By: Rahul Kumar

On: Thursday, August 28, 2025 9:04 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा में गूंजा गणपति बप्पा मोरया. भादो मास के शुभ अवसर पर गणेश चतुर्थी पर नालंदा जिले में श्रद्धा और उल्लास की अनूठी छटा देखने को मिल रही है. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से लेकर ग्रामीण प्रखंडों तक दर्जनों स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं धूमधाम से स्थापित की गई हैं. 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में भक्तजन आस्था और रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

इस वर्ष खास बात यह है कि हर पंडाल में गणेश जी की प्रतिमाएं अलग-अलग रूप और थीम पर आधारित हैं, जो दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रही हैं. कहीं वे रिद्धि-सिद्धि संग विराजमान हैं, तो कहीं पंचमुखी स्वरूप में सफेद घोड़े के रथ पर सवार होकर आशीर्वाद दे रहे हैं.

बिहारशरीफ और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख पंडाल और आकर्षण:

1. महल पर चौक पर रिद्धि-सिद्धि संग गणेश जी की भव्य और पारंपरिक प्रतिमा श्रद्धालुओं का केंद्र बनी हुई है.

2. नागा बाबा मंदिर परिसर (महल पर) में विराजे गणेश जी के सिर पर शिवजी की प्रतिमा अद्वितीय शिल्पकला का उदाहरण है.

3. बिचली खंदक पर में तिरंगे के बीच स्थापित गणेश प्रतिमा राष्ट्रभक्ति और भक्ति का समन्वय दर्शाती है.

4. गुफा क्षेत्र में सबसे सुंदर और मनमोहक प्रतिमा बनाई गई है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

5. भैंसासुर चौराहा पर शिव-पार्वती संग विराजमान गणेश जी की त्रिदेव रूपी प्रतिमा भक्तों को मोहित कर रही है.

6. खंदक चौराहा मोड़ पर गरुड़ पर सवार गणेश जी की अनोखी प्रतिमा पहली बार स्थापित की गई है।

7. इतवारी बाजार तीन मोड़ पर पारंपरिक शैली में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा स्थानीय लोगों की मेहनत का परिणाम है.

8. जलालपुर में तारा मां के सिर पर चंदा मामा के पर विराजमान गणेश जी की अद्भुत कल्पना देखते ही बनती है.

9. सोहसराय बीच बाजार में गणेश जी की प्रतिमा के साथ भव्य सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है.

10. गोला पर, सोहसराय में बना पंडाल इस बार पूरे इलाके का आकर्षण बन गया है.

11. सोहसराय गोला पर विशाल गणेश जी की प्रतिमा के सामने श्रद्धालु जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं.

12. सोहसराय थाना परिसर के पास, सोहसराय में पंचमुखी स्वरूप में सफेद घोड़े के रथ पर विराजमान गणेश जी की झांकी सबसे अलग नजर आ रही है.

13. सोहसराय पुल के पास बाल गणेश जी की प्रतिमा को देख लोग श्रद्धा से नमन कर रहे हैं.

14. सोहसराय बीच बाजार में बुढ़वा गणेश जी की प्रतिमा बुजुर्गों में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

उत्सव में दिखा सामूहिक सहयोग और सांस्कृतिक चेतना

इन पंडालों के निर्माण और सजावट में युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाएं इस बार की खास पहचान हैं. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, वहीं बिजली, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.

गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले इस महापर्व में पूरा जिला भक्ति, उत्सव और सामाजिक सौहार्द के रंग में रंग गया है.

ये भी पढ़ें-

नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर 15 सालों से भक्ति-सेवा का अनोखा संगम, हाथ थामे खड़ी मिलती है इंसानियत

हर-हर महादेव की गूंज से गूंज उठा नालंदा, सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment