- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सहरसा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8881 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दे रहे हैं. सघन जांच प्रक्रिया के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया.
भारी संख्या में पुलिसबल तैनात
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः वर्जित है और यही वजह है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों द्वारा परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए कुल जोनल दंडाधिकारी सह समन्वयक प्रेक्षक, 36 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं दो उड़नदस्ता पदाधिकारी के अलावे सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों को लगाया गया है.

कदाचार मुक्त परीक्षा के लेकर मेहनत
परीक्षा प्रारम्भ होने के डेढ़ घंटा पूर्व यानी साढ़े दस बजे के पूर्वाह्न के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है. मौके पर मौजूद केंद्राधीक्षक कपिल देव यादव ने कहा कि जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर सारे पुलिस लगे हुए, मजिस्ट्रेट लगे हुए, वीक्षक और हमारे सभी कर्मचारी लगे हुए हैं, परीक्षा और सुरक्षा के लिए.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर कड़ी नजर
सहरसा जिला स्कूल के प्रिंसिपल और केंद्राधीक्षक कपिल देव यादव ने कहा कि किसी भी स्टूडेंट का बैग और इलेक्ट्रॉनिक समान कोभी अंदर नहीं गया है. हमलोग पूरे मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं कि सिपाही भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए.
ये भी पढ़ें-
होमगार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट शुरू, सहरसा में 74 पद के लिए साढ़े 11 हजार से अधिक कैंडिडेट्स
झारखंड में होमगार्ड की भर्ती, इस तारीख से होगी आवेदन की शुरुआत





