झारखंड में होमगार्ड की भर्ती, इस तारीख से होगी आवेदन की शुरुआत

By: Jan Manas

On: Monday, June 9, 2025 2:18 PM

Google News
Follow Us
  • झारखंड में होमगार्ड की भर्ती
  • jhpolice.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई
  • 7वीं, 10वीं पास उम्मीदवार योग्य
  • 19 से 40 साल के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
  • 200 रुपए हैं आवेदन शुल्क
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून

Patna: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को झारखंड में रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. झारखंड में होमगार्ड पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. यहां पर होमगार्ड के 1614 पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 जून से होगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 200 रुपए देने होंगे.

शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 7वीं, 10वीं पास अभ्यर्थी झारखंड में होमगार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 19 साल और अधिकतम 40 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी के लिए 200 रुपए हैं.

होमगार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें. फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें. जिसकी आपको भविष्य में जरूरत पड़ सकती है.

झारखंड में होमगार्ड के चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी

बिहार पुलिस में इन्फोर्समेंट SI की भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवाओं को मौका

पंजाब एंड सिंध बैंक में वैकेंसी, रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर होगी भर्ती

एनडीए, सीडीएस-2 के लिए आवेदन शुरू, 859 पदों पर होगी भर्ती

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment