नीतीश की पार्टी में होने वाला है भगदड़, जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का दावा

By: Jan Manas

On: Thursday, July 3, 2025 5:35 PM

Google News
Follow Us

Patna: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को बड़ी बात कह दी. उन्होंने जेडीयू में भगदड़ होने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके और लालू यादव के संबंध बहुत अच्छे हैं. हाल ही में लालू यादव को आम पहुंचाने गए थे. नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कही है.

जेडीयू में मच जाएगी भगदड़

गोपाल मंडल ने गुरुवार को कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी में आ जाएं. उन्होंने कहा कि जेडूयी के कार्यकर्ताओं में यह सवाल हमेशा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हों. अगर वह पार्टी में शामिल नहीं होंगे तो पार्टी में भगदड़ मच जाएगी. कई लोग बीजेपी, एलजेपी और आरजेडी में चले जाएंगे.

निशांत नहीं पीते हैं गांजा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि निशांत गांजा पीते हैं, लेकिन किसी ने देखा है क्या? वो सरल और सुलझी हुई बात करते हैं. जिस तरह नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, निशांत कुमार भी इंजीनियर हैं.

नीतीश कुमार हैं स्वस्थ

वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार की सेहत को लेकर भी कहा कि नीतीश कुमार एकदम स्वस्थ्य हैं. उन्हें भूलने की बीमारी नहीं है. अगर किसी को भूलने की बीमारी हो गई है तो वह मैं हूं. मुख्यमंत्री नहीं. नीतीश कुमार कोई मेंटल डिस्टर्ब नहीं हैं. लोग अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने दांत का इलाज कराया था, इसलिए उनके बोलने का तरीका बदल गया है.

लालू से हैं अच्छे रिश्ते

उन्होंने कहा कि अगला चुनाव भी वो जेडीयू से ही लड़ेंगे. नीतीश कुमार उन्हें बेहद पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव से उनका पुराना रिश्ता है. उनके और लालू यादव के बीच अच्छे संबंध हैं. हाल ही में उन्होंने लालू यादव के घर आम पहुंचाया था. लालू यादव उन्हें बहुत मानते हैं, उनसे रिश्ता है, उसे छोड़ नहीं सकते हैं.  

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया, बिहार में अकेले सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, सरकार बनाने का भी दावा

बीजेपी की बैठक से नाराज होकर चले गए अश्विनी चौबे, राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में मंच पर नहीं मिली जगह

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment