Greater Noida: नोएडा में पूर्णिया के बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में शिक्षा व्यवस्था को दोषी बताया है. शुक्रवार की रात को ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्र का नाम शिवम डे है. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किए गए हैं.
पुलिस के मुताबिक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के छात्र शिवम डे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसके पिता का नाम कार्तिक डे जो कि बिहार के पूर्णिया जिले के मधुवनी का रहने वाला है. इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.
सुसाइड नोट से हुआ ये खुलासा
सुसाइड नोट में शिवम ने लिखा है कि अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो मैं मर चुका हूं. मैं पढ़ रहा हूं. यह मेरा अपना फैसला है. इसमें कोई शामिल नहीं है. मैं पिछले एक साल से इसकी योजना बना रहा हूं. यह दुनिया मेरे लिए नहीं है. या शायद मैं इसके लिए नहीं हूं. मैं बस बेकार हूं. पुलिस से अनुरोध है कि मेरे आत्महत्या के लिए किसी को हिरासत में न लिया जाए.
शिक्षा प्रणाली से था परेशान
शारदा विश्वविद्यालय कॉलेज से विशेष अनुरोध है कि कृपया मेरे सभी सभी फीस मेरे पेरेंट्स को वापस दे दिए जाएं. क्योंकि चूँकि मैंने अपने दूसरे वर्ष के बाद कभी कॉलेज ज्वाइन नहीं किया. मैं एक अच्छा छात्र नहीं था या शायद इस शिक्षा प्रणाली के कभी एक अच्छा स्टूडेंट नहीं रहा. अगर यह देश को महान बनना चाहते हैं तो असली शिक्षा प्रणाली से शुरुआत करें. मैं अपने अंग दान भी करना चाहूंगा.
दोस्तों को कहा डरो मत
मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने मुझे प्यार किया है. सर्री बाबा, मां, आपका बुढ़ापा के समय हम नहीं रहेंगे. मैं यह तनाव और दबाव बर्दाश्त नहीं कर सकता. आई एम सॉरी. “डरो मत दोस्तों, मैं मौत के बाद किसी का शिकार नहीं करूंगा.”
गुस्से में शिवम का परिवार
वहीं, शिवम के पिता ने शारदा यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि जब शिवम कॉलेज नहीं जा रहा था तो उसकी सूचना पेरेंट्स को देनी चाहिए. उन्होंने पुलिस से मामले में जांच की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
बच्चों की जिद से हारकर मां ने कर ली आत्महत्या, फांसी से लटका मिला शव
नालंदा में दारोगा ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद या विभागीय दबाव जांच में जुटी पुलिस






