- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा में दारोगा ने खुद को मारी गोली, जिससे उसकी मौत हो गई. आत्महत्या पारिवारिक विवाद में की है या फिर विभागीय दबाव इसे जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है. नालंदा जिले के हरनौत थाना में तैनात दारोगा रामपुकार यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. वह गया जिले के ईश्वरपुर गांव के निवासी थे और पिछले दो वर्षों से डायल- 112 में कार्यरत थे.
गोली मारकर आत्महत्या
दारोगा रामपुकार यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त वह थाना परिसर में ही मौजूद थे. गंभीर हालत में उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
आत्महत्या की पुलिस कर रही जांच
एसपी भारत सोनी ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है.
आत्महत्या के संभावित कारण
एसपी भारत सोनी ने बताया कि एक आवेदक के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था जिसमें ईआरएसएस के द्वारा 15 लाख गायब करने का आरोप लगाया गया था. इसकी जांच चल रही थी कि इसी दौरान यह घटना घट गई. पदाधिकारी के द्वारा दारोगा के साथ डांट-फटकार और पारिवारिक विवाद आत्महत्या के संभावित कारण हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में पुलिस जवान की हत्या, परिजनों ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप, बेहोशी की हालत में मिले
नालंदा में नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या, संदिग्ध हालत में मिला शव, पति समेत चार पर केस






