- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में बच्चे की जिद से हारकर मां ने कर ली आत्महत्या, शव फांसी के फंदे से लटका मिला. सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 32 वर्षीय महिला ब्यूटी कुमारी ने घरेलू तनाव और बच्चों की जिद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है.
खेत से लौटा पति तो रो रहे थे बच्चे
मृतक महिला की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव वार्ड 11 निवासी रविंद्र शर्मा की 32 वर्षीय पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के पति रविन्द्र शर्मा ने बताया कि खेत से घास काट कर वापस घर आया तो देखा कि चारों बच्चे रो रहे थे और मेरी पत्नी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी.
बच्चों के साथ बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम
पड़ोसियों के अनुसार, दोपहर में जब स्कूल से लौटे बच्चों के साथ ब्यूटी की कुछ बहस हो रही थी, उसके बाद अचानक सब कुछ शांत हो गया. थोड़ी देर बाद जब रविन्द्र घर लौटे तो यह हृदय विदारक दृश्य सामने आया.
ग्रामीण कर रहे मामले की जांच की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सहरसा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से महिला की मौत के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लोगों में आक्रोश
सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान






