RTPS पोर्टल पर फर्जीवाड़ा, नालंदा में कार की फोटो और फिल्मी पोस्टर से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, 2 FIR

By: Jan Manas

On: Thursday, July 31, 2025 9:23 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी RTPS पोर्टल की पारदर्शिता और डिजिटल सुविधा का अब कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम मजाक बना रहे हैं. पटना के मसौढ़ी में कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के मामले के बाद अब नालंदा जिले से दो अजीब और गंभीर मामले सामने आए हैं, जिन्होंने प्रशासन को भी हैरान कर दिया है.

पहला मामला चंडी अंचल कार्यालय से जुड़ा है. 18 जुलाई को मुस्कान कुमारी नाम से आवेदन संख्या BRCCO/2025/16281179 के तहत आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया. लेकिन आवेदन में अपलोड दस्तावेज़ों में व्यक्ति के स्थान पर एक कार की तस्वीर लगाई गई थी. चंडी अंचल अधिकारी की शिकायत पर चंडी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि तकनीकी सहायता से आवेदनकर्ता की पहचान की जा रही है.

दूसरा मामला करायापरसुराय अंचल कार्यालय का है, जहां 25 जुलाई को आवेदन संख्या BRCCO/2025/17404172 में आवेदक का नाम Df (Y) और पिता का नाम Df (D) दर्ज था. गांव- जकजक, पोस्ट-K  जैसी काल्पनिक जानकारियों के साथ अपलोड की गई तस्वीर अभिनेता केके मेनन के फिल्मी पोस्टर की थी. अंचलाधिकारी मणिकांत ने इसे गंभीरता से लेते हुए आवेदन को तुरंत निरस्त कर प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

प्रशासन ने RTPS पोर्टल के इस तरह के दुरुपयोग पर कड़ी नाराजगी जताई है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. अधिकारी अब पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों की दोहरी जांच पर विचार कर रहे हैं ताकि सरकारी व्यवस्था की गरिमा बनी रहे.

ये भी पढ़ें-

नालंदा में किसानों के बीच सब्सिडी पर बीज का वितरण, पहले आओ-पहले पाओ

नगर पंचायत की मनमानी वसूली पर बवाल, फुटपाथ विक्रेताओं ने जताया विरोध

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment