नालंदा में एकता सम्मेलन, सभी समाज के लोग जुटे, सिद्दीकी बोले- नफरत की राजनीति से देश मजबूत नहीं होगा

By: Rahul Kumar

On: Wednesday, September 3, 2025 10:12 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा में एकता सम्मेलन. बिहारशरीफ टाउन हॉल में दलित, महादलित, अति पिछड़ा और हिंदू–मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की पहल पूर्व विधायक पप्पू खान ने की. सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग जुटे.

मुख्य अतिथि राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल समाज में नफरत और बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं, जो देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है. उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना और उसे मजबूत बनाना हर भारतीय का पहला कर्तव्य है.

सिद्दीकी ने कहा कि आज जरूरत है कि नफरत कम की जाए और आपसी एकता को मजबूत किया जाए. उन्होंने साफ कहा कि चुनाव जीतने के लिए कोई भी हिंदू–मुस्लिम या अगड़ा–पिछड़ा की राजनीति कर ले, लेकिन इससे देश मजबूत नहीं हो सकता.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है. जनता इस बार उन्हें सबक सिखाएगी. राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा नेताओं में घबराहट है, इसलिए वे उल्टे–सीधे फैसले ले रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित बंद का जनता समर्थन नहीं करेगी.

वहीं, राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि लोगों ने अब तय कर लिया है कि नफरत की राजनीति को नकारना है और भाईचारे की राह पर चलना है.

ये भी पढ़ें-

एनडीए नेताओं की चेतावनी, कनफुकवा गैंग से रहें सतर्क, अजय आलोक ने एनडीए और महागठबंधन का मतलब बताया

वोटर अधिकार यात्रा में पहुंचे सिर्फ ‘इच्छाधारी’, शाहनवाज हुसैन की कड़ी प्रतिक्रिया

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment