- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: एनडीए नेताओं की चेतावनी, कनफुकवा गैंग से रहें सतर्क, अजय आलोक ने एनडीए और महागठबंधन का मतलब बताया. नालंदा में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की ताकत का प्रदर्शन रविवार को राजगीर विधानसभा क्षेत्र के घोसरावां गांव में हुआ. यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से लेकर मैदान तक 2025 फिर से नीतीश का नारा गूंजता रहा.
सम्मेलन में मंत्री मदन साहनी, महेश्वर हजारी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एनडीए को जीत दिलाने की अपील की. साथ ही विरोधियों और कथित कनफुकवा गैंग से सतर्क रहने की नसीहत दी.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने महागठबंधन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए का मतलब है नरेंद्र–नीतीश दमदार और असरदार, जबकि महागठबंधन यानी मरा गदहा और बैठा हुआ. जिनके पास चुनाव लड़ने की औकात नहीं है, वे चुनाव आयोग से ही लड़ने लगे हैं. उधार की गांधी बनकर बिहार में जीत हासिल नहीं की जा सकती.
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद को भी घेरते हुए कहा कि जो खुद 1975 में वोट चोरी करता था, आज वही चारा चोर का परिवार वोट चोरी की बात कर रहा है. बिहार की जनता और नालंदा की धरती ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया.
ये भी पढ़ें-
महिषी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, दरभंगा गाली मामले में कार्यकर्ताओं में आक्रोश






