Patna: कर्मचारी चयन आयोग (SSC MTS) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. करेक्शन विंडो 29 जुलाई से 31 जुलाई तक खुली रहेगी. साथ ही आप 25 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में फीस का भुगतान कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 सितंबर 2025 को होगा.
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो महिला, एससी व एसटी दिव्यांग व्यक्ति व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए निःशुल्क हैं. अन्य उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं.
इस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल रखी गई है. हवलदार पद के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल तय की गई है. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी. ओबीसी तीन वर्ष की छूट.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. एसएससी एमटीएस 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद फॉर्म भरकर पोस्ट चुनें. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST ), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
IBPS में आईटी, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर समेत 310 पदों पर भर्ती, ये डिग्री होना जरूरी
मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती, इन विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती, मिनिमम 50 प्रतिशत अंक जरूरी
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में जूनियर टेक्नीशियन की भर्ती, 10वीं पास होने के साथ-साथ ये भी है जरूरी





