मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती, इन विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य

By: Hemlata Karn

On: Wednesday, July 9, 2025 8:41 AM

Google News
Follow Us

Patna: मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म में करेक्शन के लिए 16 जुलाई से 12 अगस्त तक का समय दिया जाएगा.

कैंडिडेट के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव रसायन, सूक्ष्म जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, मेडिसिन में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन, पीजी या पीएचडी की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

इस आयु वर्ग के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष राखी गयी है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो मध्य प्रदेश के मूलनिवासी SC, ST, OBC (NCL), EWS, दिव्यांगों के लिए 250 रुपए है और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपए देने होंगे.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सबमिट करें. आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन की बात करें तो पहले रिटन एग्जाम होगा. इसमें पास करने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू क्लियर करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती, मिनिमम 50 प्रतिशत अंक जरूरी

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में जूनियर टेक्नीशियन की भर्ती, 10वीं पास होने के साथ-साथ ये भी है जरूरी

SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 3131 पदों के लिए निकली वैकेंसी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment