IBPS में आईटी, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर समेत 310 पदों पर भर्ती, ये डिग्री होना जरूरी

By: Hemlata Karn

On: Thursday, July 10, 2025 9:01 AM

Google News
Follow Us

Patna: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर / पर्सनल ऑफिसर सहित 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार के पास होना चाहिए ये डिग्री

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन आदि में चार साल की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री.

इस उम्र के कैंडिडेट योग्य

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष राखी गयी है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिये 5 साल की छूट और ओबीसी के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी.

फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क कि बात करें तो एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए 175 रुपए रखे गए हैं. वहीं,  अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिये 850 रुपए देने होंगे.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन आवेदन उम्मीदवार वेबसाइट ibps.in पर जाएं. ‘Recruitment of Clerk 2024 के विकल्प पर क्लिक करें. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें.

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया

आईबीपीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पहले प्रीलिम्स एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. उसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम देना होगा. इसमें पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा. उसके बाद फाइल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती, इन विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती, मिनिमम 50 प्रतिशत अंक जरूरी

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में जूनियर टेक्नीशियन की भर्ती, 10वीं पास होने के साथ-साथ ये भी है जरूरी

SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 3131 पदों के लिए निकली वैकेंसी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment