Patna: भारतीय रेल में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. रेलवे में टेक्नीशियन की भर्ती होने वाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो गई. अलग-अलग विषयों में डिप्लोमा या फिर इंजीनियरिंग की डिग्री वाले 18 से 33 साल के बीच के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
जिनके पास है ये डिग्री वह हैं योग्य
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-1 ( सिग्नल) के लिए फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है.
इस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो- तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल रखी गई है. तकनीशियन ग्रेड III के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग को 250 रुपए देने होंगे.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply. gov.in पर जाएं. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें. अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें. बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें. फाइनल सब्मिट कर दें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन के लिए सीबीटी परीक्षा होगी. उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा. मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी उम्मीदवारों किया जाएगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. रेलवे में टेक्नीशियन पद के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी
बिहार में स्पेशल स्कूल टीचर की भर्ती, 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य
झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भर्ती, लॉ की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती, 31 अगस्त को होगी परीक्षा





