- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा नगर निगम के पटुआहा में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. जिसमें एक पक्ष से 6 लोग जख्मी हो गए. जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया.
सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ विवाद
जख्मी में 50 वर्षीय मनीष शर्मा, 55 वर्षीय सुरेश शर्मा, 22 वर्षीय कारी शर्मा, 50 वर्षीय रीता देवी, 29 वर्षीय संजीत कुमार और 22 वर्षीय रूपेश कुमार शामिल हैं. सभी सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 24 निवासी हैं. जख्मी कारी शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई संजीत शर्मा एक गाड़ी के ड्राइवर हैं और मंगलवार की शाम शहर के तिवारी टोला चौक के समीप मोहल्ले के ही विनोद सिंह से साइड लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

घर आकर की मारपीट
इसके बाद उसने कहा कि विनोद सिंह ने उसे मारपीट कर उसके चांदी के चैन को छीन ली. इस विवाद को लेकर रात 9:00 बजे जब संजीत घर पहुंचा तो पड़ोसी विनोद सिंह से इस बात को लेकर बहस बाजी शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद इतनी बढ़ गई कि हिंसक रूप ले लिया. जख्मी कारी शर्मा ने बताया कि वे लोग लाठी डंडे से लैस होकर बेतहाशा मारपीट करने लगे. जिसमें कारी शर्मा का हाथ फैक्चर हो गया है और दो बुजुर्गों के सर फट गए हैं.
पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
इधर, सहरसा बैजनाथपुर मुख्य मार्ग में पटुआहा के समीप सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. हालांकि मौके पर सहरसा सदर थाने की पुलिस और डायल 112 की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया. सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को मारी गोली, लूट के विरोध करने पर गुंडों ने की फायरिंग
सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप
सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती






