सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप

By: Rahul Kumar

On: Friday, August 8, 2025 3:11 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है. सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद वार्ड नम्बर- 43 में सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान मो. आसिफ उर्फ सर्फ़राज के रूप की गई है जो सुलिन्दाबाद वार्ड नम्बर – 43 का रहने वाला था.

आसिफ ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि मो. आशिफ उर्फ सर्फ़राज घर से खाना खाने के बाद निकला था. जिसके बाद उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया गया. मृतक परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे जिसके बाद FSL की टीम को भी बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुटी हुई है.

एक दिन पहले रेवले लाइन के पास मिला था शव

सहरसा के सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक 50 वर्षीय शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के गले और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. मृतक शख्स की पहचान सुपौल जिले के छातापुर के रहने वाले जगदेव भिलवार के रूप में की गई है.

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने की वजह से शख्स की मौत हुई है. हालांकि हत्या है या फिर हादसा पुलिस की टीम इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

ये भी पढ़ें-

स्कूल में मिला 8वीं के छात्र का शव, परिजन ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप

बिसनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक घायल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment