सहरसा में अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को मारी गोली, लूट के विरोध करने पर गुंडों ने की फायरिंग

By: Jan Manas

On: Sunday, August 10, 2025 8:48 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को मारी गोली, लूट के विरोध करने पर गुंडों ने फायरिंग की. जिससे शिक्षक घायल हो गए. सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

मधेपुरा जिले के रहने वाले हैं शिक्षक

घायल शिक्षक की पहचान विनोद कुमार मंडल के रूप में हुई है. जो मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के भान गांव के निवासी हैं. वह वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनचोलहा में पदस्थापित हैं. घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें बैजनाथपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जांच के लिए स्पेशल टीम गठित

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

एसडीपीओ ने खुद संभाला मोर्चा

एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे बैजनाथपुर थाना प्रभारी को फोन आया कि एक दो मोटरसाइकिल सवार ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी और एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पता चला कि जिन्हें गोली लगी है उनका नाम विनोद मंडल है. मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. विनोद घैलाढ़ से सहरसा आ रहे थे इस दौरान अपराधियों ने उनसे लूट की कोशिश की, विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप

सहरसा में पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती

सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान  

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment