बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, मौका छूट न जाए, जल्द करें अप्लाई

By: Jan Manas

On: Monday, May 19, 2025 1:30 PM

Google News
Follow Us

मुख्य बिंदु

  • 21 से 45 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • नहीं लगेगा आवेदन शुल्क
  • बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए
  • shs.bihar.gov.in कर सकते हैं आवेदन
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 मई 2025

Patna: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बीएससी नर्सिंग की डिग्री वालों के लिए कम्युनिटी हेल्थ अफसर के पद पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. पदों की कुल संख्या 4500 है. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत पांच मई से हो चुकी है.

नहीं लगेगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ऑफिशल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. सैलरी ₹40000 प्रति माह होगी. आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. यानी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे.

ये कर सकते हैं आवेदन

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थियों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट और इंडियन नर्सिंग काउंसिल, स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.

एग्जाम का पैटर्न

जनरल नॉलेज से 20, नॉलेज एप्लीकेशन/रीजनिंग के 20, न्यूमेरिकल एबिलिटी, टेक्निकल के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा. कुल 80 प्रश्न होंगे. टोटल मार्क्स 120 होंगे. टेस्ट की अवधि 120 मिनट की होगी.

21 से 45 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 से 45 वर्ष रखी गई है. अधिकतम आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.

इस वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई

इसमें आप ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं. ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. जरूरी डिटेल्स दर्ज करें लॉगिन करें. डॉक्यूमेंट अपलोड करके सबमिट पर क्लिक करें. फॉर्म डाउनलोड करें. इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 मई 2025 है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment