UIDAI में कई पदों पर वैकेंसी, सेक्शन, टेक्निकल, अकाउंट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, June 17, 2025 8:39 AM

Google News
Follow Us
  • UIDAI में नौकरी का मौका
  • ऑफलाइन होगा आवेदन
  • 18 से 56 साल के उम्मीदवार योग्य
  • पद के अनुसार बी कॉम से सीए तक की डिग्री
  • 1 अगस्त है फॉर्म भरने अंतिम तारीख

Patna: UIDAI में सेक्शन ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. UIDAI में कई पदों पर भर्ती निकली है. ऑफलाइन आवेदन करना है.

इन पदों पर होगी भर्ती

UIDAI में सेक्शन ऑफिसर के 3 पद, टेक्निकल ऑफिसर के 2 पद, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के 2 पद, अकाउंटेंट के 2 पद और हिंदी टाइपिस्ट के 1 पद शामिल हैं. इसमें 56 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में कोई शुल्क नहीं लगेगा.


शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो- पद के अनुसार बी कॉम, बी टेवा, बीई, सीए, एमबीए, पीजीडीएम की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम 56 वर्ष और न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क नि शुल्क है.

इस पते पर भेजें आवेदन फॉर्म

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना आवेदन फॉर्म भरकर इस पते पर भेजें- डायरेक्टर (HR), यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) चौथी मंजिल, बंगला साहिब रोड काली मंदिर के पीछे, गोल मार्केट, नई दिल्ली.

उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स जांच के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 अगस्त 2025 है. 

यहां पर भी है वैकेंसी-

SSC ने 2402 पदों पर निकाली भर्ती, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 60 हजार से अधिक

मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी, 20 जून से आवेदन शुरू

हिमाचल प्रदेश में TGT के पदों पर भर्ती, जानिए कौन हैं फॉर्म भरने के लिए योग्य

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment