नालंदा में दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत, दो गांवों में पसरा मातम

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 22, 2025 9:04 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिले में रविवार को गोइठवा नदी में नहाने के दौरान दो अलग-अलग गांवों के दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई. पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है, जहां 14 वर्षीय विशाल कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव की है, जहां 14 वर्षीय कुंदन कुमार की भी पानी में डूबने से जान चली गई. दोनों मामलों में इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दोस्तों के साथ नहाने गया था विशाल

कल्याणपुर गांव निवासी ईश्वर पासवान का बेटा विशाल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गोइठवा नदी गया था. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह डूब गया. उसके साथ गए तीन दोस्त किसी तरह तैरकर बाहर आ गए, लेकिन विशाल तैरना नहीं जानता था. स्थानीय लोगों ने काफी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पानी के तेज बहाव में डूब गया कुंदन

दूसरी ओर, उपरौरा गांव के सुनील रावत का बेटा कुंदन कुमार भी अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. वहां भी पानी का बहाव तेज था, जिससे वह डूब गया. ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

दो गांवों में पसरा मातम

दोनों गांवों में इन घटनाओं के बाद मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय प्रशासन ने दोनों मामलों की जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

रील्स बनाने में चार बच्चों की मौत, नहाने के दौरान बना रहे थे वीडियो, गहरे पानी में डूबे

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment