रील्स बनाने में चार बच्चों की मौत, नहाने के दौरान बना रहे थे वीडियो, गहरे पानी में डूबे

By: Jan Manas

On: Friday, June 27, 2025 8:51 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- जितेंद्र गुप्ता

Bettiah: बेतिया से बड़ी खबर है जहां रील्स बनाने में चार बच्चों की मौत हो गई है. नरकटियागंज के हड़बोड़ा नदी में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई. नहाने के क्रम बच्चे मोबाइल से रील्स बना रहे थे रील बनाने के समय ही चारों बच्चे हादसा के शिकार हो गए. स्थानीय गोताखोरों ने चारों बच्चों का शव निकाल लिया है. सूचना पर अधिकारियों की टीम पहुंची है.

नदी में डूबने से हादसा

नरकटियागंज नगर के गोपाला ब्रह्मा स्थान से सटे हड़बोड़ा नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. बता दें कि नहाने के क्रम में यह बड़ा हादसा हुआ है. स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने सभी बच्चों के शव को बरामद कर लिया है. इस बड़े हादसे से परिजनों में चीख चीत्कार मची है.

गोताखोरों ने निकाले सभी शव

मृत बच्चों में एक का नाम दिलशाद आलम, दूसरा का नाम आरिफ बताया जा रहा है. जबकि तीसरे बच्चे का नाम रिजवान है और चौथ बच्चा इरशाद बताया जा रहा है. आनन फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुधांशु शेखर, थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह, अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सदल बल घटना स्थल पहुंचे और तत्काल स्थानीय गोताखोर की मदद से डूबे बच्चों को तलाश कर उनके शव को नदी से बाहर निकाला गया.

नहा रहे थे 10 से 11 बच्चे

सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि नदी में चार बच्चे डूब गए हैं. सभी बच्चे का शव निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि बच्चों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरकटियागंज के वार्ड संख्या दो में अपने रिश्तेदार के यहां 10 से 11 बच्चे गोपाला ब्रह्मा स्थान के समीप नहाने गए. पानी अधिक होने से चार बच्चे पानी में ही डूब गए. इस दौरान वहां नहाने गए अन्य बच्चे भाग खड़े हुए और गोपाला स्थान के पास लोगों को जानकारी दी. इसके बाद पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंच नदी से शवों को खोजबीन के बाद बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें-

पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

विधवा महिला के साथ मौज कर रहे थे प्रिंसिपल साहब, लोगों ने उतार दिया इश्क का भूत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment