थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों का तांडव, लिट्टी-चोखा दुकान से 37 हजार की चोरी

By: Hemlata Karn

On: Saturday, July 26, 2025 12:30 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक लिट्टी-चोखा दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की यह वारदात थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित शाहपुर गांव के पास बाईपास पर पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है.

टाटा मोटर्स शोरूम के सामने स्थित ऊं साई लिट्टी चोखा दुकान के पीड़ित संचालक नितीश कुमार ने बताया कि रोज की तरह रात में दुकान बंद कर वे घर लौट गए थे. जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए. सारा सामान बिखरा पड़ा था और सीढ़ी में लगे ग्रिल का ताला टूटा हुआ था.

उन्होंने आशंका जताई कि चोर छत के रास्ते चढ़कर ग्रिल तोड़कर दुकान में घुसे और घटना को अंजाम दिया. चोरी गए सामानों में करीब 20 हजार रुपये नकद, 20 डिब्बा सिगरेट, 10 बोतल मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक, गुटखा के कई पैकेट समेत लगभग 17 हजार रुपये की अन्य खाद्य सामग्री शामिल है. कुल मिलाकर करीब 37 हजार रुपये की चोरी हुई है.

इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने भागन बिगहा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. ओपी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन पुलिस गश्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन थाना से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

ये भी पढ़ें-

नालंदा पुलिस का मास्टर स्ट्रोक: एक दिन में तीन बड़ी डकैतियों का खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार

नालंदा में दारोगा ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद या विभागीय दबाव जांच में जुटी पुलिस

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment