Patna: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले सर्वे का दौर जारी है. पिछले कुछ महीने में तीसरा सर्वे सामने आया है. यह सर्वे नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रातों की नींद उड़ाने वाला है. जो 2025 में 225 सीट जीतने लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, उन्हें बड़ा झटका लग रहा है. वहीं, महागठबंधन के लिए यह सर्वे राहत की खबर लेकर आया है. वहीं, बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रशांत किशोर को भी सर्वे से निराशा हाथ लगी है.
5 लाख से अधिक लोगों से बातचीत
सर्वे के मुताबिक नीतीश सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता है. तेजस्वी यादव की नेतृत्व वाला महागठबंधन सत्ता के करीब दिख रहा है. चुनाव को त्रिकोणीय करने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर को भी इस सर्वे से झटका लगा है. उनकी सत्ता में आने की दावों के पोल खोलने वाला यह सर्वे है. पोल ट्रैकर की ओर से एक सर्वे किया गया है. यह सर्वे 15 मार्च से 5 जून के बीच हुए हैं, जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों से बातचीत की गई है.
तेजस्वी यादव को बहुमत
सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 126 सीटें मिलने की संभावना है, जहां तक वोट शेयर की बात है तो तेजस्वी यादव वाले महागठबंधन को 44.2 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. वहीं, मोदी-नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए को महज 112 सीटों मिल सकती हैं. बिहार के 243 सीटों वाले विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए, ऐसे में इस सर्वे के मुताबिक महागठबंधन सरकार बना सकता है.
एक सीट जीत सकती है जन सुराज
वहीं, बिहार में बड़े बदलाव के दावे करने वाले प्रशांत किशोर को इस सर्वे ने निराश किया है. उनकी पार्टी को मात्र 2.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. यदि सीटों की बात करें तो प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हो सकती है. इतना ही नहीं मात्र 9 प्रतिशत लोग ही उन्हें सीएम बनाना चाहते हैं.
तेजस्वी यादव सीएम की पहली पसंद
सीएम फेस को लेकर भी इस सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पिछले बीस साल से मुख्यमंत्री के पद पर काबिज नीतीश कुमार दूसरे नंबर पर पिछड़ते जा रहे हैं. उन्हें मात्र 31 प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर फिर से देखने की इच्छा जाहिर की है. वहीं, तेजस्वी यादव इस मामले में नीतीश और प्रशांत किशोर से कहीं आगे निकलते दिख रहे हैं. 43 प्रतिशत लोगों ने उन्हें सीएम कैंडिडेट के लिए योग्य माना है. हालांकि यह तो सर्वे के आंकड़े हैं. जब चुनाव होंगे और परिणाम आएंगे तब क्या आंकड़े सामने आएंगे यह देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें-
बिहार की राजनीति के हॉट केक चिराग पासवान, कहीं पर नजर कहीं पर निशाना, NDA में किसकी बढ़ा रहे परेशानी
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, खेल दिया 15 प्रतिशत वोट पक्का करने पासा
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, चतुराई से एनडीए में बढ़ी हलचल






