पीएम मोदी को तेजस्वी यादव का जवाब, PK और पप्पू यादव ने पूछे चुभने वाले सवाल

By: Jan Manas

On: Friday, June 20, 2025 8:38 PM

Google News
Follow Us

Patna: पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के दौरे पर थे. इस दौरान सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए. आरजेडी और कांग्रेस पर कई तरह के सवाल खड़े किए. पंजा और लालटेन का जिक्र किया. माफिया राज, गुंडाराज और जंगल राज का भी जिक्र किया. वहीं उन्होंने अंबेडकर के अपमान पर भी लालू यादव को घेरा. इधर पीएम के दौरे के बाद उनके द्वारा किए गए हमले का तेजस्वी यादव ने जवाब दिया हैं. वहीं, प्रशांत किशोर और पप्पू यादव ने भी पीएम के बिहार दौरे पर गंभीर टिप्पणी की है.

सरकारी खर्च पर पार्टी का प्रचार

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री के भाषण में कोई कंटेंट नहीं दिख रहा है. वे केवल घिसा-पिटा भाषण टेलिप्रॉम्टर पर पढ़कर चले जाते हैं. तेजस्वी यादव ने पीएम से पूछा कि पीएम ने बिहार को क्या दिया. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में केवल जुमलों का साया है. उन्होंने पीएम के कार्यक्रम में होने वाले खर्च पर भी सवाल उठाया. कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सरकारी था या पार्टी का, क्योंकि खर्चा सरकार का हुआ, लेकिन बीजेपी के झंडे दिखाई दिए.

अचेत सीएम खटारा सरकार

तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, शिक्षा, आईटी पार्क और विकास की बात न करने का पीएम पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केवल झूठ और जुमलों की बारिश की और हम लोगों को गाली दी. वहीं, नीतीश कुमार पर भी उन्होंने हमला बोला और कहा कि खटारा सरकार और अचेत सीएम हैं. राज्य में कानून व्यवस्था चौपट, सीएम का इकबाल खत्म हो गया है.  

पीके का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर गलत बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आज सीवान में अपने भाषण में कहा कि NDA सरकार ने बिहार के 4 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. हम पिछले 2-2.5 साल से बिहार के हर गांव में घूम रहे हैं, कहीं भी हमें उन 4 करोड़ लोगों में से एक भी नहीं मिला, जिन्हें मोदी जी की सरकार ने गरीबी रेखा से बाहर निकाला है.

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त बिहार में वो सौदा करने आते हैं. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारे युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है कहीं रोजगार नहीं है, पलायन सबसे ज्यादा है, एक सपना इन लोगों ने 11 साल पहले दिखाया था लेकिन आज बिहार में आज हर घर मे युवाओं की क्या स्थिति है यहां की फैक्ट्री क्या हुई, पंजाब में मखाना मक्का 24 सौ रुपये किलो है और हमारे यहां 16, सौ 18 सौ रुपये किलो है, आप हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, बिहार में चुनाव होता है तो आप सौदा करने यहां आते हैं.

बिहार के सौदागर हैं पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि आप बिहार के सौदागर हैं, बिहार के बच्चे गुजरात, आसाम और महाराष्ट्र मे पिटे जाते हैं, दिल्ली से बिहार के लोगों को भगाया जाता है, आप लोगों को सिर्फ बिहारी का वोट चाहिए जो डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों को न्याय न दिला सके भ्रटाचार मुक्त न कर सके विशेष राज्य और विशेष पैकेज न दे सके कोसी सीमांचल को विशेष पैकेज न दे सके बाढ़ से मुक्ति न दिला सके. कितने दिनों तक झूठ के नीव पर बिहार को आप इस्तेमाल कीजियेगा. कितने दिन आप नीतीश जी के कंधों पर जाति की राजनीति कीजियेगा चुनाव आता है तो सभी दल के लोगों को बिहार याद आने लगता है.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने माफिया राज, गुंडाराज और जंगलराज से लोगों को सतर्क किया, कहा- पंजा और लालटेन ने गरीबी में धकेला

खान सर की नई पारी! बिहार में चुनाव लड़ने की चर्चा, जानिए क्या है हकीकत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment