Nalanda: नालंदा जिला अंतर्गत नगरनौसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुशील देवी (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.
मृतका के पिता जमींद्र मांझी का आरोप है कि शाम को सुशील देवी का अपनी सास से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तनाव में आकर फांसी लगा ली.
वहीं परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. उनका कहना है कि सास और बड़ी बहू ने मिलकर सुशील देवी को फंदे पर लटका दिया.
परिजनों का आरोप है कि जमीन बंटवारे में सुशील देवी को हिस्सा नहीं दिया जा रहा था, जिससे अक्सर घर में विवाद होता था. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया और सास-बड़ी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन परिजन निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें–
सहरसा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में अपनों ने ही दिया घटना को अंजाम






