- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या. सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के गोरपारा गांव में देर रात पारिवारिक विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति की पहचान महेश्वर झा के रूप में की गई है जो गोरपारा गांव के रहने वाले थे.
दो दिन पहले दिल्ली से आए थे मृतक
महेश्वर झा दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटे थे. इस बीच बीती देर रात उनके सिर और पैर में गोली मारी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित पुलिस की टीम पहुंची.
सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता करते हुए मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है.
ये भी पढ़ें-
ताश खेलने के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, चाकुओं से गोदकर शव खाड़ में फेंका
मधुबनी में युवक की हत्या! तालाब में मिला शव, ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत
सहरसा में ई-रिक्शा चालक की हत्या! सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप






