- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में शहर के प्रेक्षागृह में स्ट्रगलर डांस एकेडमी द्वारा डांस महोत्सव सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उद्घोषक समीर मल्लिक के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के कई जिलों सहित अन्य राज्यों से भी प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता.
प्रतिभा निखारने की कोशिश
महापौर बैंन प्रिया, जिला कला पदाधिकारी स्नेहा झा, मेजर गौतम कुमार, डॉक्टर जयंत आशीष, शिक्षक आनंद झा एवं निर्देशक कुंदन वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के आयोजक रौशन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है.

500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
डांस एकेडमी के द्वारा बिहार के सभी जिलों एवं अन्य राज्यों के कलाकारों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि लगभग 500 से अधिक कलाकारों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान स्ट्रगलर ग्रुप द्वारा मिथिला की लोक कला झिझिया एवं देशभक्ति गीत पर बेहतरीन प्रदर्शन किया.

भाग्यश्री ने जाती था गोल्ड
नेपाल के पोखरा में इंडो नेपाल डांस स्पोर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया. जिसमें भारत की ओर से मधेपुरा प्रखंड के खोपैती गांव की भाग्यश्री उर्फ़ डुग्गु ने ना केवल भारत का बल्कि बिहार के साथ-साथ सहरसा-मधेपुरा का नाम गोल्ड मेडल जीतकर रोशन किया है. ज्ञात हो कि इससे पहले भी भाग्यश्री ने 8-10 उम्र वर्ग में डांस के ओपेन स्टाइल में बिहार के लिए ब्राउंज जीता था. फिलहाल भाग्यश्री अपने पिता नीरज कुमार सिंह रिटायर्ड फौजी और मां अर्चना सिंह के साथ सहरसा में रहकर डीएवी स्कूल में 5 वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है. डुग्गु बचपन से डांस और पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है.
प्रियांशी ने जीता था गोल्ड
12 जून को काठमांडू में आयोजित माउंट एवरेस्ट सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा की प्रियांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. प्रियांशी स्ट्रीट डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी. जिसमें कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रियांशी ने भारत की ओर से प्रतिनिधि करते हुए अपने जिला राज्य देश तथा पूरे परिवार का नाम रौशन किया.
ये भी पढ़ें-
4 साल की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता, सहरसा का बढ़ाया मान
सहरसा की भाग्यश्री ने नेपाल में लहराया परचम, इंडो नेपाल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड






