सहरसा की भाग्यश्री ने नेपाल में लहराया परचम, इंडो नेपाल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

By: Jan Manas

On: Monday, June 23, 2025 10:20 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: हौसला अगर बुलंद हो और नेक इरादे हो तो कठिन से कठिन काम को सरल और आसान बना कर मंजिल पा ही लेते हैं. आज इसी को चरितार्थ किया है कोसी की बेटी भाग्यश्री ने. नेपाल के पोखरा में इंडो नेपाल डांस स्पोर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया. जिसमें भारत की ओर से मधेपुरा प्रखंड के खोपैती गांव की भाग्यश्री उर्फ़ डुग्गु ने ना केवल भारत का बल्कि बिहार के साथ-साथ सहरसा-मधेपुरा का नाम गोल्ड मेडल जीतकर रोशन किया है.

बिहार के लिए भी जीत चुकी है मेडल

ज्ञात हो कि इससे पहले भी भाग्यश्री ने 8-10 उम्र वर्ग में डांस के ओपेन स्टाइल में बिहार के लिए ब्राउंज जीता था. फिलहाल भाग्यश्री अपने पिता नीरज कुमार सिंह रिटायर्ड फौजी और मां अर्चना सिंह के साथ सहरसा में रहकर डीएवी स्कूल में 5 वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है. डुग्गु बचपन से डांस और पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है.

प्रियांशी भी जीत चुकी है गोल्ड

बता दें कि 12 जून को काठमांडू में आयोजित माउंट एवरेस्ट सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा की प्रियांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था. प्रियांशी स्ट्रीट डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी. जिसमें कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रियांशी ने भारत की ओर से प्रतिनिधि करते हुए अपने जिला राज्य देश तथा पूरे परिवार का नाम रौशन किया.

कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत की मेहनत लाया रंग

ज्ञात हो कि प्रियांशी मेडाना एलकेजी कक्षा में पढ़ती है. इससे पूर्व गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था. वहीं, काठमांडू में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. इनकी सफलता में कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत और माता खुशबू मांडना का बहुत बड़ा योगदान है.

ये भी पढ़ें-

नालंदा मैराथन दौड़ का जोश, 270 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले टीवी, कूलर और फैन

4 साल की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता, सहरसा का बढ़ाया मान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment