4 साल की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता, सहरसा का बढ़ाया मान

By: PK

On: Friday, June 13, 2025 8:33 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: 12 जून को काठमांडू में आयोजित माउंट एवरेस्ट सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा की प्रियांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. प्रियांशी स्ट्रीट डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी. जिसमें कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रियांशी ने भारत की ओर से प्रतिनिधि करते हुए अपने जिला राज्य देश तथा पूरे परिवार का नाम रौशन किया.

चार साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड

प्रियांशी सिर्फ 4 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लेकर आई. ये सहरसा के लिए गर्व की बात है. उनकी सफलता पर बधाई का सिलसिला जारी है. वहीं उनकी सफलता पर उनके माता पिता सहित परिजन फूले नहीं समा रहे हैं.

कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत की मेहनत लाया रंग

ज्ञात हो कि प्रियांशी मेडाना एलकेजी कक्षा में पढ़ती है. इससे पूर्व गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था. वहीं, काठमांडू में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. इनकी सफलता में कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत और माता खुशबू मांडना का बहुत बड़ा योगदान है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment