Patna: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) सीजीएल भर्ती के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई तय की गई है.
- SSC CGL भर्ती प्रक्रिया
- ssc.gov.in पर करें आवेदन
- फॉर्म भरने की अंतिम तारिख 4 जुलाई
- 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
- 18 से 32 साल के उम्मीदवार योग्य
शैक्षणिक योग्यात और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 12वीं में न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 100 रुपए देने होंगे और एससी, एसटी और महिला के लिए निशुल्क है, यानी कि उन्हें फॉर्म भरने में पैसे नहीं लगेंगे.
उम्मीदवार के लिए आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम पद के मुताबिक 27-32 साल तय की गई है. एससी, एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी (अनरिजर्व) को 10 साल की छूट अधिकमत उम्र सीमा में दी जाएगी. आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर मौजूद “New User” या “OTR (One Time Registration ) ” लिंक पर क्लिक करें. नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता और पता जैसी जरूरी जानकारी भरें. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म Submit करें.
आवेदन प्रक्रिया
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद SSC CGL का फॉर्म भरकर पोस्ट चुनें. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2025 है.
ये भी पढ़ें-
स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D के 261 पदों पर भर्ती, SSC ने निकाली वैकेंसी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी
UIDAI में कई पदों पर वैकेंसी, सेक्शन, टेक्निकल, अकाउंट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती





