SBI में सर्किल पोस्ट ऑफिसर की भर्ती, 29 मई तक कर लें अप्लाई

By: Jan Manas

On: Wednesday, May 21, 2025 8:25 AM

Google News
Follow Us
  • SBI में सर्किल पोस्ट ऑफिसर
  • ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
  • 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार हैं योग्य
  • वेबसाइट sbi.co.in पर करें अप्लाई
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 29 मई

Patna: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल पोस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है. ग्रेजुएट उम्मीदवार इसमें अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए. एससी, एसटी और दिव्यांगों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, उनके लिए निशुल्क है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 30 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह 750 रुपए हैं और एससी, एसटी, पीएच के लिए निशुल्क है.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इसमें आप ऐसे आवेदन कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. रजिस्टर करने के बाद नाम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें. फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट अटैच करें. फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें. उसके बाद फिर आगे के काम के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 29 मई 2025 है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment