सफाई कर्मचारी आयोग गठन से सफाई कर्मी में खुशी, सीएम नीतीश को दिया धन्यवाद

By: Rahul Kumar

On: Wednesday, September 3, 2025 8:47 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विजय कुमार

Jamui: जमुई नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. सफाई कर्मचारी आयोग गठन कर मुख्यमंत्री ने बिहार में इतिहास रचने का काम किया इसलिए हमलोग संकल्प लेते हैं कि फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को ही बनाएंगे.

जमुई जिला अतिथि गृह में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जदयू जिला अध्यक्ष अनु. जाति प्रकोष्ठ नालंदा उमेश भगत और साथ में जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य निराला पांडे जी को नगर परिषद जमुई के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने स्वागत और अभिनंदन फूल मालाओं से किया.

निराला पांडे ने सभी सफाई कर्मचारियों के बीच में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और योजना से वंचित लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार की योजनाओं से जो भी कर्मचारी वंचित हैं उनको मैं सरकार तक बात पहुंचाने का काम करेंगे एवं वंचित लोगों को योजनाओं से लाभान्वित भी करवाने का काम करूंगा.

मुख्यमंत्री से मीडिया के माध्यम से आग्रह किया कि सफाई कर्मचारी आयोग में वंचित वर्ग के जातियों से ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य इन्हीं के बीच के लोगों को रखा जाए ताकि इनकी समस्या जल्द से जल्द समाधान किया जाए और उन्होंने सफाई कर्मचारी के नेता उमेश भगत को भी धन्यवाद दिया. बिहार के विभिन्न नगर निकायों में एक सफाई कर्मचारी का संगठन बनाकर रखे हुए हैं और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाने का काम बराबर करते रहते हैं.

विभिन्न नगर निकायों में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले सरकार के विभिन्न योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं. विभिन्न नगर निकायों में लगभग बीस हजार सफाई कर्मचारी को जदयू से जोड़कर रखे हुए हैं. इस पर उमेश भगत सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई कर्मचारी आयोग गठन करने की बात सभी सफाई कर्मचारियों के बीच में विस्तार पूर्वक बताएं कि  वेतन कटौती करना, ईपीएफ कटौती नहीं करना, सुरक्षा उपकरण नहीं देना, न्यूनतम मजदूरी नहीं देना, समय पर वेतन नहीं देना, अनुकंपा पर बहाल करना, सफाई कर्मचारियों को मुख्यधारा से जोड़ने इत्यादि कार्यों पर आयोग काम करेंगे.

मुख्यमंत्री को तमाम सफाई कर्मचारियों की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं सफाई कर्मचारियों ने नारा दिया की मुख्यमंत्री के सम्मान में सफाई कर्मचारी मैदान में 25 से 30 फिर से नीतीश. मुन्ना मलिक, राजू मेहतर, मुकेश मलिक, विक्की मलिक, किरण देवी, अनीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-

होमगार्ड का धरना-प्रदर्शन, लंबित मांगों को पूरा करने की मांग, संघ ने नीतीश सरकार को दी ये चेतावनी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment