होमगार्ड का धरना-प्रदर्शन, लंबित मांगों को पूरा करने की मांग, संघ ने नीतीश सरकार को दी ये चेतावनी

By: Jan Manas

On: Wednesday, August 27, 2025 8:49 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विजय कुमार    

Jamui: होमगार्ड का धरना-प्रदर्शन. गृह रक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिला मुख्यालय में गृह रक्षक रैली निकालकर धरना दिए. जमुई में रैली श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, महाराजगंज, महिसौड़ी चौक और अतिथि पैलेस होते हुए पुनः समाहरणालय पहुंचा. वहां गृह रक्षक जिलाधिकारी के समक्ष धरना दिए और सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किए.

जमुई जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पिछले आठ सालों से 21 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाई जा रही है. बार-बार आश्वासन मिलता है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार हर बार होमगार्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मनोज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हम 7 लाख वोट बर्बाद करने की ताकत रखते हैं और सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि समान काम का समान वेतन सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में स्पष्ट आदेश दिया था, लेकिन सरकार अब तक उसे लागू नहीं कर रही है. वहीं जिला सचिव सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी चुनाव में गृह रक्षक मतदान कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अब गृह रक्षक अपनी अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गृह रक्षक वाहिनी के जवान मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोपगुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, संवैधानिक हक नहीं दे रही सरकार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 11, 2026

December 8, 2025

December 6, 2025

November 22, 2025

November 20, 2025

November 20, 2025

Leave a Comment