RPSC SI Recruitment 2025: 1015 सब इंस्पेक्टर की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

By: Hemlata Karn

On: Monday, August 11, 2025 9:30 AM

Google News
Follow Us

Jaipur: आरपीएससी एसआई भर्ती 2025 (RPSC SI Recruitment 2025) राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी, राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए 10 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. वैकल्पिक रूप से, अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2025 है.

इस भर्ती के माध्यम से, आरपीएससी का लक्ष्य कुल 1015 रिक्तियों को भरना है. विवरण नीचे दिया गया है.

  • सब इंस्पेक्टर (एपी): 896 पद
  • सब इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया: 4 पद
  • सब इंस्पेक्टर (एपी) अनुसूचित क्षेत्र: 25 पद
  • सब इंस्पेक्टर (आईबी): 26 पद
  • प्लाटून कमांडर (आरएसी): 64 पद
  • उम्मीदवार के लिए जरूरी योग्यता

आवेदक के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थना से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. या आयोग के परामर्श से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखता हो. आवेदक को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए.

इस उम्र के कैंडिडेट भर सकते हैं फॉर्म

आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है. आरपीएससी ने प्रावधानों के अनुसार 1 जनवरी, 2025 तक अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्रदान की है.

फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार हैं- सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹600, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) के लिए ₹400. दिव्यांगों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क रखी गई है.

आरपीएससी एसआई भर्ती 2025 (RPSC SI Recruitment 2025) आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार एसआई भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं. होम पेज पर आरपीएससी सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु लिंक पर क्लिक करें. यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए विवरण भरें. लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें. आवेदन पत्र भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद उसे जमा कर दें. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रखें.

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट क्लिक कर सकते हैं.

यहां भी है वैकेंसी-

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment