- भारत पेट्रोलियम में भर्ती
- bharatpetroleum.in पर करें अप्लाई
- 30 से 35 साल के उम्मीदवार योग्य
- फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 जून
Patna: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं. उम्मीदवार बीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर एग्जीक्यूटिव- इंजीनियरिंग के लिए- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा. एसोसिएट एक्जीक्यूटिव- इंजीनियरिंग के लिए संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग बीएससी, बीई, बीटेक. जूनियर एग्जीक्यूटिव अकाउंट्स के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ इंटर सीए या इंटर सीएमए एसोसिएट एक्जीक्यूटिव क्वालिटी एश्योरेंस के लिए ऑर्गेनिक, फिजिकल, इन ऑर्गेनिक या एनालिटिकल केमिस्ट्री के साथ एमएससी की डिग्री होनी चाहिए. सेक्रेटरी के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा पास और ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
उम्मीदवार की आयु
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं. लॉगिन करेके जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- योग्यता और अनुभव के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. फिर रिटन, केस आधारित डिस्कशन, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू होगा. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 जून 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
बिहार में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती, इनके लिए है 40 प्रतिशत पद आरक्षित
सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा, 284 पदों पर इंडियन एयरफोर्स में भर्ती
झारखंड में होमगार्ड की भर्ती, इस तारीख से होगी आवेदन की शुरुआत





