Patna: राजस्थान हाई कोर्ट में 5728 पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती चपरासी और ड्राइवर के पद के लिए निकली है. इसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो चपरासी पद के उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और ड्राइवर के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी के 12वीं पास होने के साथ साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.
इस आयु वर्ग के उम्मीदवार हैं योग्य
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस पुरुष को 5 वर्ष की छूट अधिकतम उम्र सीमा में दी जाएगी. सामान्य, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. एससी, एसटी, ओबीसी महिला को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.
आवेदन करने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी, राजस्थान के बाहर के उम्मीदवार को 750 रुपए देने होंगे. वहीं, नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजस्थान निवासी 600 रुपए, राज्य के अनुसूचित जाति / जनजाति, भूतपूर्व सैनिक को 450 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशिगल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं. “Recruitment” सेक्शन में जाकर ‘Peon Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन रिटम एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, JSSC ने 1373 पदों पर निकाली वैकेंसी
पश्चिम बंगाल में 35,726 शिक्षक की भर्ती, आप भी कर सकते हैं अप्लाई





