बिहार पुलिस में इन्फोर्समेंट SI की भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवाओं को मौका

By: Jan Manas

On: Saturday, June 7, 2025 2:54 PM

Google News
Follow Us
  • इन्फोर्समेंट SI की भर्ती
  • bpssc.bihar.gov.in पर करें आवेदन
  • ग्रेजुएशन की डिग्री वाले योग्य
  • 400 से 750 आवेदन शुल्क
  • 21 से 40 साल के अभ्यर्थी योग्य
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून

Patna: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह एक स्थायी नौकरी होगी, जिसमें अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवार को 750 रुपए देने होंगे. बिहार राज्य के एससी, एसटी व महिला के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए हैं.

अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम 37 साल रखी गई है. महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल होगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट पर क्लिक करें. फॉर्म डाउनलोड करें. इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन- प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी

पंजाब एंड सिंध बैंक में वैकेंसी, रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर होगी भर्ती

एनडीए, सीडीएस-2 के लिए आवेदन शुरू, 859 पदों पर होगी भर्ती

बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर की भर्ती, आपके पास है ये डिग्री तो कर सकते हैं आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment