- एयरफोर्स में कमीशंड ऑफिसर की भर्ती
- afcat.cdac.in पर कर सकते हैं अप्लाई
- 550 रुपये आवेदन शुल्क
- फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 जुलाई
Patna: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत इंडियन एयरफोर्स में कमीशंड ऑफिसर के 284 पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स जुलाई 2026 में शुरू होगा.
शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच (एएफसीएटी और एनसीसी एंट्री) 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) कम से कम- 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए, 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) या 60% अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक. की डिग्री. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ) कम से कम 50% अंकों के साथ पास इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय डिग्री. ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
उम्मीदवार के लिए आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो फ्लाइंग ब्रांच 20-24 साल के लिए 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ होना चाहिए. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल / नॉन टेक्निकल) 20-26 साल के 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ होना चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं. वैलिड ईमेल आईडी और फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें. लॉग इन करके फॉर्म भरें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो- AFCAT एंट्री के लिए 550 रुपए के साथ जीएसटी और NCC स्पेशल एंट्री के लिए निशुल्क है. उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम (AFCAT उम्मीदवारों के लिए) एएफएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी–
झारखंड में होमगार्ड की भर्ती, इस तारीख से होगी आवेदन की शुरुआत
बिहार पुलिस में इन्फोर्समेंट SI की भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवाओं को मौका
पंजाब एंड सिंध बैंक में वैकेंसी, रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर होगी भर्ती





