बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2500 पदों पर वैकेंसी, 15 जून है आवेदन की अंतिम तारीख

By: Jan Manas

On: Saturday, May 31, 2025 12:36 PM

Google News
Follow Us
  • स्वास्थ्य विभाग में 2500 वैकेंसी
  • बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस की डिग्री वाले योग्य
  • 21 साल से 42 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • आवेदन शुल्क ₹500
  • shs.bihar.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई

Patna: बिहार स्वास्थ्य विभाग में स्टेट हेल्थ सोसायटी में ढाई हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इससे नौकरी की राह देख रहे युवाओं को सुनहरा अवसर मिलेगा. योग्य और सक्षम उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून तय की गई है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 देने होंगे.

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित क्षेत्र में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों को बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस की डिग्री होनी चाहिए. बिहार स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है.

आयु सीमा

आयु सीमा के बात करें तो न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 37 साल तक की गई है. आरक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस और महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष, दिव्यांगों को 10 सालों की छूट दी जाएगी. विभागीय कर्मियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

इसमें आप ऐसे आवेदन कर सकते हैं

ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं. होम पेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके, रजिस्ट्रेशन करें. अब अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सबमिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेट हेल्थ सोसाइटी में निकली ढाई हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्र साथ में रखना होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 जून 2025 है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment