राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 12वीं पास को मौका, जल्द करें अप्लाई

By: Jan Manas

On: Thursday, May 22, 2025 8:43 AM

Google News
Follow Us
  • राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती
  • 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
  • आवेदन शुल्क- 400 से 600 रुपए
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारिख 25 मई
  • police.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई

Patna: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती लिए के पदों की संख्या बढ़ा दी गई है. पहले इस पद के लिए 9617 वैकेंसी थी जिसे बढ़ाकर 10000 कर दिया गया है. अब इस भर्ती के तहत 383 नए पदों को जोड़ा गया है. इसके अलावा आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है. पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई थी. इसे अब 25 मई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

उम्मीदवार की योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास, राजस्थान 12वीं लेवल CET पास होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो ड्राइवर के लिए जन्म की न्यूनतम तिथि 1 जनवरी 2008 और पुरुषों के लिए अधिकतम तारीख 2 जनवरी 1999. महिला ड्राइवर के लिए 2 जनवरी 1994 है. अन्य सभी पद के लिए न्यूनतम जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 होनी चाहिए.

400 से 600 रुपये आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य व क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, राजस्थान के बाहर के आवेदक को ₹600 देने होंगे. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़े वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एससी, एसटी को ₹400 आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे.

इसमें आप ऐसे आवेदन कर सकते हैं

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल police.rajasthan.gov.in पर जाए. रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाकर कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें जरूरी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 मई 2025 है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment