अशोक चौधरी के मानहानि पर प्रशांत किशोर का पलटवार, कहा- FIR से डराने वाला पैदा नहीं हुआ

By: Jan Manas

On: Tuesday, June 3, 2025 3:00 PM

Google News
Follow Us

Patna: अशोक चौधरी की बेटी को पैसे देकर टिकट बेचने के मामले पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ये पूरे बिहार में सरेआम चर्चा है. ये प्रशांत किशोर को कहने की जरूरत नहीं है. बिहार के गांव-गांव में चर्चा है, जमीन के सर्वे में सरेआम पैसा लिया जा रहा है.

मुकदमा से डरने वाले नहीं

अशोक चौधरी के मानहानि के मुकदमे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको मानहानि, मुकदमा और FIR से डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है. जिनका आप नाम ले रहे हैं, वे जितनी बार चाहे मानहानि, एफआईआर कर दें. आपको प्रशांत किशोर किसी से डरने वाला दिखता है! हम कोई बालू-शराब माफिया हैं, किसी सरकारी पद पर हैं. डंके की चोट पर तीन साल से ये अभियान चला रहे हैं.

“हमलोग किसी मुकदमा या FIR से डरने वाले नहीं हैं जो सच है वो कहेंगे, एक सिपाही भी साथ लेकर नहीं चलते हैं”. – प्रशांत किशोर

सुरक्षा लेकर नहीं चलते

उन्होंने कहा कि अभी हम यहां आएं हैं और देख लीजिए हमारे साथ एक हवलदार तक नहीं है. जिस बिहार में लोग मुखिया बनने के बाद 4 गनमैन सुरक्षा के नाम पर लेकर घूमते हैं. उसी बिहार में 3 साल से मैं पैदल चल रहा हूं और 1 सिपाही तक नहीं लिया. हम किसी से डरने वाले हैं, गांधी मैदान में इसी सरकार ने रात के अंधेरे में 3 बजे मुझे उठा लिया. 20 थाने के लोग मुझे अरेस्ट कर कोर्ट में लेकर गए. क्या हुआ, मुझे छोड़ दिया.

किसी से एक रुपए भी नहीं लिए

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब हमने कोई गलती नहीं की तो कोई बिहार में खड़े होकर नहीं कह सकता है कि हमने किसी से 1 रुपए भी लिया हो. कोई ये नहीं कह सकता है कि हमने कोई गलत काम किया हो. कोई ये नहीं कह सकता है हम किसी से गाली-गलौज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने बीपीएससी के बारे में कहा कि बीपीएससी के जरिए नौकरी बेची जा रही है. कौन नहीं जानता कि यहां पर नौकरी बेची जा रही है. 

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने नीतीश कुमार को कहा- बाय-बाय

ये भी पढ़ें- जिन्हें पीएम का नाम याद नहीं उन्हें बिहार पर थोप रखा है, नीतीश पर पीके का बड़ा बयान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment