- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना की ओर से बिहारशरीफ के स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र मैदान में विशेष प्रदर्शनी और डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के काउंटर लगाए गए.
कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर भारतीय डाक विभाग की योजनाओं जैसे डाक जीवन बीमा, आधार सेवा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना और गंगाजल बिक्री काउंटर लगाए गए. स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-गायन और क्विज प्रतियोगिता प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया.
लोगों का उत्साह, योजनाओं से मिली बड़ी उपलब्धि
डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि इस विशेष काउंटर से अब तक 10 लाख रुपये से अधिक का व्यवसाय हुआ है. इसके तहत 48 बोतल गंगाजल की बिक्री, 46 आधार अपडेशन और 16 सुकन्या समृद्धि खाता खोले गए. उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम लोगों तक पहुंचाने और जिला वासियों को अधिकतम सुविधा देने के लिए की गई है. यह काउंटर 3 सितंबर 2025 तक आमजन के लिए उपलब्ध रहेगा.
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी
इस अवसर पर बिहारशरीफ डाकपाल मनीष आनंद के साथ ही अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, ओमप्रकाश, संजय कुमार, निरंजन कुमार, राजीव कुमार, मुन्नू कुमार सहित कई डाककर्मी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-
नालंदा में स्थाई लोक अदालत की शुरुआत, जनहित से जुड़े मामलों में मिलेगा त्वरित न्याय






