Saharsa: शहर के कपड़ा पट्टी निवासी राजेश परसुरामपुडिया एवं माता बीणा देवी के सुपुत्र पीयूष कुमार ने नीट परीक्षा में सफल होकर सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता पर मारवाड़ी समाज ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
पीयूष कुमार की सफलता पर मारवाड़ी समाज गौरवान्वित
मारवाड़ी युवा समाज के कार्यकर्ता आदित्य मित्तल ने बताया कि पीयूष कुमार ने नीट परीक्षा में अव्वल स्थान लाकर मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया है. उन्होंने बताया कि पीयूष कुमार बचपन से ही पढ़ाई के मामले में अव्वल स्थान प्राप्त करते रहे हैं. उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में अच्छे अंक प्राप्त किया है. जिसके कारण उन्हें 9626 रैंक प्राप्त हुआ है.
इन्होंने पीयूष कुमार को दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं
आदित्य मित्तल ने कहा कि उनकी सफलता पर उनके माता पिता परिजन और सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज ने प्रसन्नता व्यक्त कर यशस्वी जीवन की कामना की है. इस अवसर पर प्रभु दयाल भीमसेरिया, संजय तुलस्यान, राजेश यादुका, निकुन तुलस्यान, अमर दहलान, अर्जुन दहलान, सुभाष अग्रवाल, रवि शर्मा, सुशील दहलान, युगल किशोर भीमसेरिया, रंजीत दास ने हर्ष व्यक्त कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़ें-
4 साल की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता, सहरसा का बढ़ाया मान
3डी मिलिट्री एकेडमी के 70 बच्चों ने बिहार पुलिस में मारी बाजी, सैनिक स्कूल में 21 का सिलेक्शन





