अस्थावां बुनियाद केंद्र से बुजुर्गों को हो रहा फायदा, लेकिन हियरिंग ऐड की कमी से परेशानी

By: Jan Manas

On: Saturday, July 5, 2025 1:52 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिला के अस्थावां नगर पंचायत स्थित बुनियाद केंद्र बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत बनता जा रहा है. अस्थावां बुनियाद केंद्र मरीजों को निशुल्क जांच, परामर्श, बिना दवा के इलाज और मुख्यमंत्री उज्ज्वल दृष्टि योजना के तहत चश्मा वितरण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं.

इलाज से लोग संतुष्ट

मोहम्मदपुर गांव से इलाज के लिए आए दिनेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें पैर में दर्द की शिकायत थी और यहां बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है. वहीं अस्थावां की सरिता देवी ने घुटनों के दर्द के इलाज के बाद केंद्र की व्यवस्था को सराहनीय बताया.

हियरिंग ऐड की आपूर्ति नहीं

केंद्र के प्रबंधक रतन अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडलों में ऐसे केंद्र संचालित हैं, जो वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पिछले एक वर्ष से हियरिंग ऐड की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे कान की मशीन की आवश्यकता वाले बुजुर्गों को परेशानी हो रही है.

आपूर्ति का अभी भी है इंतजार

उन्होंने बताया कि यह मामला विभागीय स्तर पर लंबित है और जैसे ही आपूर्ति होती है, लाभार्थियों के बीच वितरण शुरू कर दिया जाएगा. बीते वर्ष करीब 40–45 लोगों को हियरिंग ऐड दी गई थी. स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें-

नालंदा में स्थाई लोक अदालत की शुरुआत, जनहित से जुड़े मामलों में मिलेगा त्वरित न्याय

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment