सहरसा में सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लोगों में आक्रोश

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, July 29, 2025 10:44 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत हो गई है. अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा राइस मिल के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सहरसा – सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग की है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे बुजुर्ग

मॉर्निंग वॉक के दौरान एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को जोड़दार टक्कर मार दी. आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा वार्ड नम्बर- 4 निवासी 52 वर्षीय राज किशोर यादव के रूप में हुई है.

सड़क हादसा से लोगों में आक्रोश

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रोज की तरह आज भी बुजुर्ग सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है. पुलिस के सामने लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं, बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम का माहौल है.

लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत और पूछताछ कर जानकारी ली. 

ये भी पढ़ें-

गैस सिलेंडर में लगी आग से युवक झुलसा, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती

दरभंगा के व्यक्ति नोएडा में हो गए हादसे के शिकार, हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment