- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में भू-माफिया को रंगदारी नहीं देना एक परिवार को महंगा पड़ गया. भू माफिया ने जमकर मारपीट और गोलीबारी की. मौके से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामला सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा वार्ड 6 की बताई जा रही है.
दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा वार्ड नम्बर- 6 में भू माफियाओं ने रंगदारी नहीं देने पर दो लोगों को मारपीट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. इतना ही नहीं भू माफियाओं ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की है.
बाउंड्रीवाल देने के बदले मांग रहे पैसे
मारपीट में घायल दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित की पहचान शंकर साह और पिंटू साह के रूप में की गई. पीड़ित और पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि वो अपनी जमीन में बाउंड्रीवाल करवा रहे थे इसी दौरान एक BPSC शिक्षक बिपिन यादव अपने कुछ साथियों के साथ जमीन पर पहुंचा बाउंड्रीवाल करा रहे शंकर साह और पिंटू साह से रंगदारी देने की मांग करने लगे.
पुलिस कर रही गिरफ्तारी के कोशिश
रंगदारी मांगने का विरोध करने पर सभी लोग मारपीट करने लगे. इस दौरान BPSC शिक्षक बिपिन यादव ने कई राउंड फायरिंग भी की. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, पुलिस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें-
जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से मारकर किया जख्मी, वीडियो वायरल






